मानवता परिवार की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी रानी जैन ने अपने जन्मदिवस को एक सेवा पर्व के रूप में मनाया। जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटीं। उन्होंने टीम रोटी बैंक के सहयोग से गणेश मंदिर परिसर में साधु-संतों और असहाय जनों को भोजन पैकेट वितरित किए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। मानवता परिवार की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी रानी जैन ने अपने जन्मदिवस को एक सेवा पर्व के रूप में मनाया। रानी जैन ने जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटीं। अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर उन्होंने टीम रोटी बैंक के सहयोग से गणेश मंदिर परिसर में साधु-संतों और असहाय जनों को ससम्मान भोजन पैकेट वितरित किए।
यह आयोजन केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और मानवीय भावनाओं का जीवंत उदाहरण है। बिना किसी दिखावे के उन्होंने सेवा को अपना जन्मदिन उत्सव बनाया। जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया कि ‘जहां सेवा है, वहीं सच्चा उत्सव है।’ मानवता परिवार ने रानी जैन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




