श्रद्धा भक्ति से मनाया श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक : भगवान के चरणों में 6 किलो का निर्वाण लाडु अर्पित किया

अवधपुरी स्थित श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय में गुरुवार सुबह 8.30 बजे छठवें तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री पद्मप्रभु के निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू चढ़ाने का धार्मिक कार्यक्रम किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा। अवधपुरी स्थित श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय में गुरुवार सुबह 8.30 बजे छठवें तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री पद्मप्रभु के निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू चढ़ाने का धार्मिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह पावन कार्यक्रम श्री पद्मप्रभु जिनालय परिवार के तत्वावधान में संपन्न हुआ। जिसमें पद्मप्रभु महिला मंडल अवधपुरी एवं वात्सल्य सेवा समिति की विशेष भूमिका रही। आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन किया और भगवान पद्मप्रभु के चरणों में छह किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस दौरान पूरा जिनालय परिसर “भगवान पद्मप्रभु की जय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, विवेक जैन, रवि जैन, नरेंद्र जैन, शुभम जैन, कविता जैन, करुणा जैन, गीता जैन, हेमलता जैन, रेनू जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, शालू जैन,सीमा जैन सहित समस्त अवधपुरी जिनालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण पर्व सीरीज 4दशलक्षण पर्व जीवन को संवारे, समाज में संस्कार जगाए : क्षमा, संयम और आत्मशुद्धि से बनती है सौहार्दपूर्ण जीवनशैली
दशलक्षण पर्व व्यक्ति की सोच, व्यवहार और रिश्तों को संस्कारित बनाने की प्रेरणा देता है। क्षमा, सत्य, संयम और त्याग के माध्यम से आत्मशुद्धि के साथ परिवार व समाज में विश्वास, संवाद और सौहार्द बढ़ता है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 10:27 am
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm



