भगवान चंदाप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया : भगवान का विधि विधान से पूजन और अभिषेक किया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•24/2/2026, 12:56:17 am

नगर में विराजमान आचार्य सुनिल सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर चंदा प्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मनाया गया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। जैन धर्म के 8 वें तीर्थंकर भगवान चंदा प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को भक्तिभाव से मनाया गया। नगर में विराजमान आचार्य सुनिल सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर चंदा प्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल की मंगल बेला में भगवान का विधि विधान से पूजन और अभिषेक किया गया। इस मौके पर जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। चंदा प्रभु भगवान के जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया। इस अवसर पर महेंद्र मुशी, नवनीत जैन, सुनील पावणा, अभिषेक जैन, हर्षित जैन, सुरेश मुंशी, धीरेंद्र जैन, रदेश जैन, पुष्पा जैन, सुबोध जैन, राजकुमारी जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
विद्या समय पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापित: आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ के जयकारों से गूंज उठा शिर गुप्पी का पांडाल
आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ का विद्या समय पावन वर्षायोग 2026 का भव्य मंगल कलश स्थापना शिरगुप्पी (कर्नाटक) में श्रद्धा, भक्ति एवं जयघोषों के बीच हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताजी के भक्त और श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं। शिरगुप्पी से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 4:03:54 pm
मीठा बोलो, मधुर-भाषण से शत्रु भी मित्र बन जाता है: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने सभा में धर्म का मर्म समझाया
ऋषभविहार, दिल्ली में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्म-सभा में कहा कि जीवन में नैतिकता के साथ धर्म होना चाहिए। धर्म सुख-शांति का साधन है। ऋषभ विहार दिल्ली से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 3:50:25 pm


