श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी में श्री पार्श्वनाथ भगवान’ एवं श्री चंद्रप्रभु स्वामी भगवान के अत्यंत पावन जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव की शुभ मंगलमय एवं अलौकिक बेला उपस्थित हुई है। इंदौर से पढ़िए, हरिहरसिंह चौहान की यह खबर...
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी में श्री पार्श्वनाथ भगवान’ एवं श्री चंद्रप्रभु स्वामी भगवान के अत्यंत पावन जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव की शुभ मंगलमय एवं अलौकिक बेला उपस्थित हुई है। यह वह दिव्य अवसर है, जिसमें तीर्थंकरों के जन्म की आनंदमय ध्वनि, शांतिमय आभा और अनंत शुभ ऊर्जा चारों दिशाओं में प्रस्फुटित होती है।
इस अवसर पर श्री मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री चंद्रप्रभु भगवान की विशेष शांतिधारा की गई भक्तों को विशेष पूजन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने पूरी तल्लीनता से भगवान का अभिषेक और शांति धारा कर धर्म आराधना की। इस अवसर पर जबरी बाग नसिया जी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।




