आचार्यश्री विनिश्चयसागर जी का 53वां अवतरण दिवस भवानीमंडी में मनाया गया। रामगंजमंडी सकल दिगंबर जैन समाज ने पहुंचकर आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर अपनी सहभागिता दी। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर...
  रामगंजमंडी। आचार्य श्री विराग सागरजी के शिष्य आचार्य श्री विनिश्चय सागरजी का 53 वां अवतरण दिवस भवानीमंडी मेडतवाल धर्मशाला में मनाया गया। आयोजन में उल्लास भक्ति भाव भरपूर दिखा। रामगंजमंडी सकल दिगंबर जैन समाज ने भी अपनी सहभागिता दी एवं गुरु चरणों में भक्ति भाव समर्पित किए। समारोह के शुभारंभ पर मंगलाचरण के बाद आचार्य श्री विराग सागरजी के चित्र का अनावरण सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, मंत्री राजीव बाकलीवाल, पदम सुरलाया आदि ने किया। इस अवसर भवानीमंडी सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से इनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रामगंजमंडी के महिला समूह एवं युवाओं में भी उत्साह भरपूर था।वर्षायोग के लिए श्रीफल भेंटकर निवेदन 

सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से विशेष श्रीफल सजाकर लाकर गुरुवर के चरणों में वर्षायोग के लिए श्रीफल भेंटकर निवेदन किया। 2 जुलाई को होने वाले प्रवेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। समाज की ओर से महावीर दिगंबर जैन महामंत्री पदम सुरलाया ने सभी से 2 जुलाई को रामगंजमंडी में होने जा रहे गुरुवर के प्रवेश में पधारने के लिए एवं 13 जुलाई को होने जा रही वर्षायोग कलश स्थापना में पधारने के लिए निवेदन किया। आचार्य श्री ने भी सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के बाद आचार्यश्री का मंगल विहार भानपुरा की ओर हुआ।