दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह के तत्वावधान में कश्मीर के पहलगाम में हुई विभत्स घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें समाजजनों ने इस दुष्कृत्य की घोर निंदा करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर...
अंबाह। कश्मीर घाटी के पहलगाम के पास बेसरन घाटी में विगत 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने निर्दाेष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में बीती रात दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च परेड चौराहे से नपा चौराहे तक निकाला गया। मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने निर्दाेष पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या करने वाले आतंकियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नरेंद्र मोदी सरकार से आतंकियों को सबक सिखाने की अपील की गई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में सर्व समाजजनों ने परेड़ चौराहे से कैंडल मार्च निकालते हुए बिस्मिल पार्क पहुंचकर भावांजलि दी। सकल जैन समाज और सर्व समाजजनों ने इस जघन्य हमले की घोर निंदा करते हुए गहरा शोक और रोष व्यक्त किया।विरोध प्रदर्शन में यह समाजजन रहे मौजूद
इस दौरान अशोक जैन एडवोकेट ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत दर्दनाक, भीषण और बड़ी है। इसे साधारण रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। नरेश जैन गुरु और विमल भंडारी ने कहा कि निर्दाेष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह सिर्फ आतंकी हमला नहीं, बल्कि मानवता पर हमला है। सरकार को अब महज बयानों से काम नहीं चलाना चाहिए। जमीन पर ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे ताकि जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर अशोक जैन एडवोकेट, नरेश जैन गुरु, आनंद टकसारी, खल्ली त्यागी, विजय जैन बैंक, विमल भंडारी, संतोष जैन, शरद जैन, सगुन चंद जैन, अमित टकसारी, कुलदीप जैन, दिलीप जैन, नीलेश जैन, राहुल नायक, सुशील जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, विकास जैन, आकाश जैन, चीकू जैन, कपिल जैन केपी, राहुल जैन, बॉबी जैन, श्रेयांस जैन, टिंकू जैन, सनी जैन, उपेंद्र पटेल, विकास पाडे, मोन्टी जैन, पिंकी अग्रवाल, मनीष जैन, राकेश जैन, अजय जैन बल्लू, बॉबी जैन, मोंटी लोहिया आदि मौजूद रहे।




