जैन बगीची में रक्तदान शिविर: कलेक्टर ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

स्थानीय जैन बगीची में आयोजित रक्तदान शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। ग्वालियर और मुरैना से आई चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में पूरी सावधानी के साथ रक्त संग्रहण किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर...
अंबाह। स्थानीय जैन बगीची में आयोजित रक्तदान शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। ग्वालियर और मुरैना से आई चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में पूरी सावधानी के साथ रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों को मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मुरैना कलेक्टर लोकेशकुमार जांगिड़ ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की खुशियां बचाई जा सकती हैं। देश में हर वर्ष बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है और समय पर उपलब्धता जीवन रक्षक सिद्ध होती है। कलेक्टर ने नियमित रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



