श्री आदिनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक : श्रद्धालुओ ने पंचामृत अभिषेक किया

इंदौर के स्कीम नंबर 71 में स्थापित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की मंगल आरती पूजन भी किया।इंदौर से राजेश पंचोलिया की यह खबर...
इंदौर। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं समाधिस्थ मुनिश्री चारित्र सागर जी की प्रेरणा से स्कीम नंबर 71 में स्थापित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के अवसर पर विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक पूजन भक्ति भावपूर्वक किया गया। समाज के सनत, अजय पंचोलिया एवं महेंद्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्री आदिनाथ भगवान का जल, विविध फलों, द्राक्षा, नारंगी,दाडिम,सेव फल, रंभा, आम्र, इक्षु, चीकू, संतरा, केला, नारियल, सूखे मेवे, शर्करा,घी,दूध, दही, सर्वोषधि,चार कलश,अनेक लाल सफेद चंदन, विभिन्न पुष्प मंगल आरती सुगंधित जल दूध से वृहद शांति धारा आरती सनत विशाल निखिल ने की। अनेक द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक आरती जैन, आशा कोरिया, शशि बंडी, संगीता पंचोलिया, रीना गोठाने, सनत जैन, राजेश पंचोलिया, सुशील जैन, राजेंद्र निखिल, विशाल, महेंद्र टी जैन, राजेंद्र टी जैन, पंकज सेठिया सहित अनेक भक्तों ने कर श्रीजी की मंगल आरती पूजन भी किया। इस अवसर विशाल निखिल की ओर से प्रभावना का वितरण भी किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म : पंडित श्री ऋषभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा, दान चार प्रकार का होता है- आहार, औषधि, अभय और ज्ञान दान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:27 pm
त्याग धर्म ने जगाई भीतर के विकारों को छोड़ने की प्रेरणा भी : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रही है प्रवचन श्रृंखला
आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रहे वर्षायोग में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ की गई। प्रातःकालीन बेला में धार्मिक वातावरण के बीच अध्यात्म योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:26 pm



