
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया ने खुशी जाहिर करते हुए उदारमना भामाशाह सर्राफ परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि नगर के ह्रदय स्थली विद्यालय का भव्य और दिव्य द्वार बनने से विद्यालय की शोभा में चार चांद लगेंगे।
इस अवसर पर पी टी ए अध्यक्ष नानुभाई मोडपटेल, एस एम सी अध्यक्ष महिपाल अहारी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र एल भट्ट ,सेवानिवृत्त शिक्षाविद देवशंकर सुथार,विजयराम भावसार,भगवान लाल शर्मा,शंकर अहारी,कुबेर लाल जोशी,शिल्पी हेमंत सुथार,युवराज, काना भील,धर्मेश्वर चौबीसा,नटवर लाल पाटीदार,लक्ष्मीकांत जोशी,दिनेश पाटीदार,योगेश जोशी,मुकेश भावसार,देवेंद्र भट्ट,नवनीत भट्ट,विमलेश पाटीदार,मोहम्मद शाकिर,मधुकर भावसार,वरुण भावसार, नेहल पाटीदार,तृप्ति पाठक,विनोद पंड्या,अर्जुन राठौड़,अमित पंड्या सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक देवीलाल पाटीदार ने किया।



