भिण्ड। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चेताल्या मंदिर में आर्यिका जिज्ञासा श्री माताजी के सान्निध्य में विशेष वर्षायोग बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर वर्षायोग की व्यवस्थाओं एवं आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

वर्षायोग कमेटी का गठन

समाज एवं आर्यिका श्री माताजी के आशीर्वाद से वर्षायोग कमेटी का गठन किया गया। इसमें अशोक जैन महामाया को कार्याध्यक्ष तथा रविसेन जैन नेताजी को स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही रतन लाल जैन सहित अन्य समाजजनों को भी विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।

चातुर्मास कलश स्थापना 9 अगस्त को

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चेताल्या मंदिर में विराजमान आर्यिका जिज्ञासा श्री माताजी ससंघ का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम 9 अगस्त को आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन ऋषभ सत्संग भवन में किया जाएगा।

समाजजनों से सहभागिता का आह्वान

बैठक में चातुर्मास के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए समाजजनों की सहभागिता पर जोर दिया गया। समाज के गणमान्य नागरिकों ने वर्षायोग कमेटी को सहयोग प्रदान करने एवं आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का विश्वास दिलाया।