भिण्ड। नगर के 17 बटालियन जैन मंदिर में बुधवार, 5 अगस्त को सामाजिक संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सार्थक द्वारा रेन मीटिंग का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भक्तामर स्तोत्र के 26वें काव्य के वाचन एवं एक घंटे के सामूहिक णमोकार महामंत्र पाठ से हुई।

भक्ति के साथ रेन मीटिंग का आनंद

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की मंत्री रूबी जैन ने रेन मीटिंग की व्यवस्था की। सदस्यों ने वर्षा के बीच आपसी मेल-जोल, मस्ती और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। रिमझिम बारिश और मोर-मयूर की आवाजों के बीच सदस्यों ने प्रकृति के इस मनोहारी वातावरण का आनंद उठाया कार्यक्रम में मंत्री रूबी जैन की ओर से सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

तीन चातुर्मास में सहयोग का निर्णय

ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष स्नेहलता जैन ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भिण्ड नगर में इस वर्ष हो रहे तीन चातुर्मास में ग्रुप की ओर से सहयोग किया जाएगा।

आचार्य श्री दया ऋषि महाराज, मुनि श्री विनय सागर महाराज एवं 105 आर्यिका जिज्ञासा श्री माताजी ससंघ के चातुर्मास में होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करने का निर्णय लिया गया।

15 अगस्त और हरियाली अमावस्या पर होंगे कार्यक्रम

बैठक में अगस्त माह में 15 अगस्त एवं हरियाली अमावस्या के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बच्चों के लिए झूला कार्यक्रम तथा पाठ्यक्रम सामग्री वितरण जैसे सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। ग्रुप की सभी सदस्यों ने प्रस्तावों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी सहमति प्रदान की।

पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अध्यक्ष साधना जैन, विशिष्ट उपाध्यक्ष मंजू जैन, मंत्री रूबी जैन एवं कोषाध्यक्ष रिंकी जैन सहित रेनू जैन, रीना जैन, नीतू जैन, ममता जैन, कामिनी जैन, उमा जैन, मोना जैन, लक्ष्मी जैन, माधुरी जैन, प्रीति जैन, रेनू जैन एवं पिंकी जैन सहित ग्रुप की सदस्य उपस्थित रहीं।

धर्म और सेवा को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प

रेन मीटिंग के माध्यम से सोशल ग्रुप सार्थक ने धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं सेवा कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में चातुर्मास के दौरान संतों के धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग तथा बच्चों और समाज के लिए उपयोगी गतिविधियां आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।