सारांश

भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) की ओर से गणतन्त्र दिवस समारोह व बाहर से आए स्मार्ट गर्ल ट्रेनर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आगरा। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस), उ.प्र. व आगरा चैप्टर के अन्तर्गत होटल आगमन यात्री निवास /चोखो जीमण पर गणतन्त्र दिवस समारोह व बाहर से आए स्मार्ट गर्ल ट्रेनर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर स्मार्ट गर्ल ट्रेनर रत्नाकर महाजन ( हिंगोली महाराष्ट्र), राजेन्द्र भतूडा, नासिक( महाराष्ट्र) और भारती चन्गेडिया इचलकरन ( महाराष्ट्र) व अंजना जैन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्र गान के साथ हुआ। बीजेएस से जुडे़ सभी पुराने व नए सदस्यों का व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भारतीय जैन संगठन के नवनिर्वाचित राज्याध्यक्ष मुकेश जैन ओसवाल ने किया।

इस अवसर पर अशोक जैन एडवोकेट, मनोज जैन बाकलीवाल, पंकज जैन, शरद चौरडिया, कुमार मंगलम जैन, शैलेन्द्र जैन, अन्केश जैन, अनिल जैन रईस, अनिल जैन एफसीआइ, नरेश जैन, सुभाष जैन, पवन जैन, संजीव जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मन्सू जैन, अतिशय जैन, दीक्षा जैन, पूजा जैन, ममता जैन, संगीता जैन आदि लोग मौजूद रहे।