अंतर्मुखी पूज्य सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से उनके मार्गदर्शन में संचालित श्रीफल परिवार भीलूड़ा की तरफ से भक्तामर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋद्धि मंत्रों के उच्चारण करते हुए दीप प्रज्वलित किए गए। प्रस्तुत है भीलूड़ा से हमारे संवाददाता धर्मेंद्र जैन जी की खास रिपोर्ट
अंतर्मुखी पूज्य सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से उनके मार्गदर्शन में संचालित श्रीफल परिवार भीलूड़ा की तरफ से भक्तामर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम श्री अशोक टूकावत के निवास पर श्रेष्ठ /अमित टूकावट के जन्मदिवस के अवसर पर श्रीफल परिवार द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ|
भजनों से हुई शुरुआतकार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान के भजन तत्पश्चात भक्तामर स्त्रोत के प्रत्येक काव्य के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के पश्चात भक्तामर विधान की आरती शांतिनाथ भगवान की पद्मावती जी औऱ आरती क्षेत्रपाल जी की आरती उतारी गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री रमणलाल टूकावत, अशोक टूकावत, जयंतीलाल भरड़ा, सूरजमल जैन श्रीफल परिवार के समन्वयक धर्मेंद्र जैन, अध्यक्ष भीलूड़ा शैलेंद्र जैन , अमित हिमांक टूकावत, महेश भरड़ा, कमलेश जैन, निखिल जैन, भरत भरड़ा, शुशांत भरड़ा, मानस भरड़ा और श्रीफल परिवार महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित थे ।






