
कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया । इसके बाद भक्तों ने विधानाचार्य संयम जैन एवं विवेक जैन जी के कुशल निर्देशन में संगीतमय में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित करते हुए भक्तामर विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की ।कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने श्रीजी की मंगल आरती की।
इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था । इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग रहे मौजूदरविंद्र कुमार जैन,डां राजीव जैन,मुकेश भगत,आदित्य,दिव्यांशु जैन अजय जैन अवधपुरी, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,रश्मि जैन, पुष्पा जैन एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।





