कुण्डलपुर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया: निकाली प्रभातफेरी, अभिषेक पूजन व महाआरती हुई

सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पढ़िए जयकुमार जलज व राजेश रागी की रिपोर्ट...
कुण्डलपुर। सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई । भक्तांमर महामंडल विधान,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं बड़े बाबा महामंडल विधान हुआ।हुई महाआरती, पालना झुलाया इस अवसर पर श्री जी का पालना भी झुलाया गया। सायं काल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य रमेश चंद ,अनीता विकास रीता मोहित परिवार दिल्ली ,नरेश कुमार अभिषेक लक्ष्मीचंद जैन बीना सागर ,रिद्धि कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य लोकेश जैन सुरेंद्र कुमार जैन कोटा ,अभिषेक लवेश नरेंद्र संजय जैन मोड़ी सुसनेर को प्राप्त हुआ।शांतिधारा का मिला सौभाग्य शांति धारा करने का सौभाग्य सिद्धार्थ अंगूरी बाई रेखा जैन परिवार सागर ,प्रशांत कुमार पवन कुमार जैन बंडा सागर अशोक अभिषेक आकाश जैन सरधना को प्राप्त हुआ। भगवान पारसनाथ की शांति धारा करने का सौभाग्य संजय निशांत शशांक जैन मानिकचंद जैन टीकमगढ़, देवेंद्र कुमार श्वेता शशि अदिति जैन परिवार भोपाल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भक्त श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में लोगों ने अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
JITO रांची में एजीएम के बाद पहली बार चुनाव : पायल जैन सेठी बनीं चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा बने चीफ सेक्रेटरी
JITO रांची में वर्ष 2026-28 की नई नेतृत्व टीम के लिए एजीएम के बाद पहली बार चुनाव आयोजित हुआ। 72 मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचित निदेशकों ने पायल जैन सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा को चीफ सेक्रेटरी चुना। पढ़िए श्रीफल साथी रांची की यह रिपोर्ट।
रांची • Shreephal Jain News • 04-10-2026, 09:35 pm
दानवीर समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के निधन पर महरौनी में शोक : सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप एवं मुक्ति संस्था ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महरौनी के श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप एवं मुक्ति संस्था ने दानवीर समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। संस्थाओं ने उनके सेवाभावी, परोपकारी और धार्मिक मूल्यों से प्रेरित जीवन को समाज के लिए स्मरणीय बताया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
महरौनी • राजीव सिंघई • 04-10-2026, 09:34 pm



