- 10 अगस्त को होगा शिलान्यास
- 5 मंजिला इमारत बनेगी
श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री अनिल अंचल ने 108 श्री सुधासागर जी महाराज को जानकारी दी कि ललितपुर में अकस्मात हृदय पर अटैक आने पर युवाओं की मृत्यु इलाज ना मिलने पर हो जाती है। कार्डियक हॉस्पिटल एवं भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष श्री अरविंद जैन ने बताया कि किडनी की खराबी के चलते लोगों को डायलिसिस की आवश्यकता होती है व भगवान महावीर नेरचिकित्सालय के मंत्री श्री रमेश श्री देवेंद्र जैन ने जानकारी दी कि डिजिटल एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता शहर मैं अत्यधिक है। सिटी मशीन होने से लोगों को बहुत राहत मिली है। साथ में डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की मशीनें भी लगनी चाहिए जिस पर 108 सुधासागर जी महाराज ने जनहित में इन सभी चीजों को हॉस्पिटल बनाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।




