धामनोद/धार। आगामी 7 अक्टूबर को आदि सागर जी अंकलिकर परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का मंगल अवतरण दिवस है और उस दिन कई संसारी जीव मोक्ष मार्ग के पथिक बन कर संयम और त्याग का मार्ग अपना कर जेनेश्वरी दीक्षा अंगीकार करेंगे। उसी कड़ी में शुक्रवार को बड़वानी बावनगजा सिद्ध क्षेत्र,पार्श्व गिरी अतिशय क्षेत्र के वंदना और दर्शनार्थ बाल ब्रह्मचारी सुयश भैया जी और ब्रह्मचारिणी निर्मला दीदी जो कि दोनों भावी दीक्षार्थी इंदौर निवासी है ने पार्श्वगिरी पर विराजित आर्यिका मां सुप्रज्ञ मति जी माताजी ससंघ का भी मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।, बड़वानी दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन उपरांत दिगंबर जैन समाज ने गोद भराई की एवं बहुमान किया दीक्षार्थियों को तिलक ,माला, जैन धर्म की पगड़ी, मुकुट और जैन धर्म के पांच रंगों के अंग वस्त्र से सम्मान किया समाज की महिला पुरुषों ने गोद भराई की रस्म अदा कर महिलाओं ने राखी भी बांधी। इस अवसर पर समाज की महिला,पुरुष,युवा बच्चे आदि उपस्थित थे।
बाल ब्रह्मचारी सुयश भैया और निर्मला दीदी चलेंगी मोक्ष मार्ग पर: दीक्षार्थियों की हुई गोद भराई,

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गायत्री नगर में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया : निर्वाण लाडू चढ़ाया, पूर्व मंदिर प्रबंध समितियों के अध्यक्षों का सम्मान
जयपुर के गायत्री नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। अभिषेक, शांतिधारा, निर्वाण लाडू, विधान, आरती और शोभायात्रा के साथ नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।
जयपुर • Shreephal Jain News • 21-08-2026, 09:13 pm
णमोकार महामंत्र जाप में अतिक्षेत्र सिहोनिया के पदाधिकारियों ने की आरती : 35 दिवसीय इस महामंत्र जाप एवं आराधना से माहौल धर्ममय
नगर की जैन बगीची में आचार्यश्री सिद्धांतसागर महाराज की शिष्या आर्यिका गणिनी श्री संगममति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र जाप एवं आराधना का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ चल रहा है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना/अम्बाह • मनोज जैन नायक • 21-08-2026, 09:09 pm





