आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम: बडे़ बाबा का अभिषेक और शांति धारा की गई

कुंडलपुर में गुरुवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर सुबह भक्तामर महामंडल विधान, आचार्य छत्तीसी विधान, बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान हुआ। शाम को भक्तामर दीप अर्चना संगीत मय आरती और संस्मरण पेश किए जाएंगे। पढ़िए कुंडलपुर से यह खबर...
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में गुरुवार को युगश्रेष्ठ, महासमाधिधारक, संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर सुबह भक्तामर महामंडल विधान, आचार्य छत्तीसी विधान, बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। उपाध्याय श्री विश्रुतसागर जी महाराज ससंघ द्वारा विनयांजली प्रस्तुत की गई।भक्तामर दीप अर्चना और आरती होगी सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती, पूज्य आचार्य श्री की आरती होगी। उपस्थित भक्तों द्वारा आचार्य श्री के संस्मरण की प्रस्तुति की जाएगी। कुंडलपुर स्थित संयम कीर्ति स्तंभ पर दीप प्रज्वलन और आचार्य श्री की आरती होगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हटा में पालकी में विराजमान श्रीजी की निकली भव्य शोभायात्रा : पर्युषण पर्व के समापन पर रंगोली, आरती और जयकारों से गूंजे मार्ग
हटा में पर्युषण पर्व के समापन पर श्रीजी को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न जिनालयों एवं प्रमुख मार्गों से होकर जैन वेदी प्रांगण पहुंची, जहां विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। पढ़िए श्रीफल साथी संदीप जैन की रिपोर्ट।
हटा (जिला दमोह) • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 05:09 pm
धामनोद में वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया : अनंत चतुर्दशी पर निकला भव्य चल समारोह, दशलक्षण महापर्व का हुआ समापन
धामनोद में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। नगर में चल समारोह निकला और पांडुकशिला पर विशेष पूजन हुआ। पाठशाला शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी यश जैन की रिपोर्ट।
धामनोद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 04:33 pm



