वजवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजातों को वितरित किए बेबी किट: महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने बांटे मेडिकेेटेड किट

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने स्थाई सेवा कार्यों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्वहन क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वजवाना में वीरेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, मनीषा भट्ट के संयोजन तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य में नवजात शिशुओं के लिए 15 मेडिकेटेड बेबी किट वितरित किए। गढी परतापुर से पढ़िए, यह खबर...
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने स्थाई सेवा कार्यों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्वहन क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वजवाना में वीरेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, मनीषा भट्ट के संयोजन तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य में नवजात शिशुओं के लिए 15 मेडिकेटेड बेबी किट वितरित किए। प्रारंभ में जितेंद्रसिंह चौहान ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सदस्यों का स्वागत कर बेबी कीट वितरण कार्यक्रम के लिए वजवाना के चयन के लिए धन्यवाद दिया। मनीषा भट्ट ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सेवा कार्यों का परिचय दिया। गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने नवजात शिशुओं की माताओं से आग्रह किया कि वे बेबी कीट में दिए गए वस्त्र ही शिशुओं को पहनाते रहे ताकि वे संक्रमण से बचे रहे। इस अवसर पर हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत सभी चिकित्सकीय स्टाफ और प्रशिक्षण हेतु पधारे सीएचओ स्टाफ को 27 जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित किए गए। आयोजन मे प्रकाश कटारा तेजेश जोशी, कपिल त्रिवेदी, राकेश मेहता, ट्रिसा टी वर्गीज, वीणा भगोरा, लक्ष्मी बुज, हर्षिला शुक्ला तथा दीपक कलाल एवं प्रेमिला पाटीदार उपस्थित थे। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार मनीषा भट्ट तथा कपिल त्रिवेदी और दीपक कलाल ने व्यक्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण पर्व सीरीज 4दशलक्षण पर्व जीवन को संवारे, समाज में संस्कार जगाए : क्षमा, संयम और आत्मशुद्धि से बनती है सौहार्दपूर्ण जीवनशैली
दशलक्षण पर्व व्यक्ति की सोच, व्यवहार और रिश्तों को संस्कारित बनाने की प्रेरणा देता है। क्षमा, सत्य, संयम और त्याग के माध्यम से आत्मशुद्धि के साथ परिवार व समाज में विश्वास, संवाद और सौहार्द बढ़ता है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 10:27 am
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm



