विश्व कैंसर दिवस पर टीएमयू हॉस्पिटल में अवेयरनेस कैंपेन : टीएमयू अस्पताल में पोस्टर, मॉडल और एक्सटेम्पोर प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जागरूक किया

अवेयरनेस कैंपेन के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर टीएमयू अस्पताल में सामान्य और प्रचलित कैंसर मुख कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, स्तन कैंसर, जठरांत्र- गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल तंत्र के कैंसर आदि को लेकर अवेयरनेस कैंपेन चला। इस अवेयरनेस कैंपेन का नेतृत्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह, सामुदायिक चिकित्सा विभाग की एचओडी डॉ. साधना सिंह, डॉ. शिल्पा रेड्डी, डॉ. ऋषि शर्मा के साथ एमबीबीएस इंटर्न बैच की टीम ने किया। इस टीम ने टीएमयू अस्पताल में पोस्टर, मॉडल और एक्सटेम्पोर प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में ईनटी के एचओडी प्रो. प्रबल चटर्जी, ओबीजी की एचओडी डॉ. मनप्रीत कौर के अलावा नर्सिंग, पैरामेडिकल, मेडिकल स्टाफ और विभिन्न विभागों के मरीजों, तीमारदार आदि मौजूद रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण पर्व सीरीज 4दशलक्षण पर्व जीवन को संवारे, समाज में संस्कार जगाए : क्षमा, संयम और आत्मशुद्धि से बनती है सौहार्दपूर्ण जीवनशैली
दशलक्षण पर्व व्यक्ति की सोच, व्यवहार और रिश्तों को संस्कारित बनाने की प्रेरणा देता है। क्षमा, सत्य, संयम और त्याग के माध्यम से आत्मशुद्धि के साथ परिवार व समाज में विश्वास, संवाद और सौहार्द बढ़ता है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 10:27 am
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm



