आगरा। शाहगंज के अलबतिया स्थित अवधपुरी के श्री पदमप्रभु जिनालय में रविवार को श्री पदमप्रभु जिनालय परिवार एवं पदमप्रभु महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्री पदमप्रभु विधान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में साधर्मी परिवारों ने सहभागिता की।
अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे श्री पदमप्रभु भगवान के जलाभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। मंत्रोच्चारण, शांत संगीत और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान पदमप्रभु की आराधना की। अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद विधान की विभिन्न पूजन विधियां, मंगलाष्टक एवं आराधना का क्रम विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ।
विधि-विधान से संपन्न हुआ विधान
प्रातःकाल से ही अनेक साधर्मी परिवार जिनालय पहुंचे और भगवान पदमप्रभु की भक्ति में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रीजी के समक्ष भक्ति, आराधना एवं मंगल भावों की धारा प्रवाहित होती रही। विधान की सभी मांगलिक क्रियाएं पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न कराई गईं।
सामूहिक मंगल आरती में उमड़ा भक्तिभाव
विधान के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान पदमप्रभु की मंगल आरती की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए गुरु भक्ति का आनंद लिया। भक्ति और उल्लास से पूरा जिनालय परिसर जयकारों से गूंज उठा।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
आयोजन में रवि जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, अमित जैन, दीपचंद जैन, शुभम जैन, निकेत जैन, रिषभ जैन, कविता जैन, रीता जैन, करुणा जैन, पुष्पा जैन, अंजली जैन, रागिनी जैन, शालू जैन, प्रतिज्ञा जैन, रश्मि जैन सहित अवधपुरी जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्ति और आराधना से गूंजा जिनालय
श्री पदमप्रभु विधान के आयोजन ने अवधपुरी जैन समाज को सामूहिक आराधना, भक्ति और धार्मिक एकता का अवसर प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।



