बड़ा गणपति चौराहा पर मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज ससंघ, सुयशसागर जी महाराज ससंघ और आचार्यश्री विप्रणत सागरजी महाराज का मंगल मिलन हुआ। मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज बीसपंथी मंदिर से सभी संतों की अगवानी के लिए बड़ा गणपति पर पहुंचे। इंदौर से पढिए, यह खबर...
इंदौर। बड़ा गणपति चौराहा पर मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज ससंघ, सुयशसागर जी महाराज ससंघ और आचार्यश्री विप्रणत सागरजी महाराज का मंगल मिलन हुआ। मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज बीसपंथी मंदिर से सभी संतों की अगवानी के लिए बड़ा गणपति पर पहुंचे। वहां पर आए पांच निर्ग्रंथ संतों की उन्होंने अगवानी की और एक-दूसरे से नमोस्तु प्रति नमोस्तु कर परिक्रमा के साथ मिलन हुआ। जब संत आपस में मिले तो वहां उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।मनमोहन झांझरी और राजेश पांड्या ने बताया कि सभी संतों को श्रद्धालुगण ने ढोल धमाकों और बैंडबाजों के साथ नृत्य करते हुए उन्हें शोभायात्रा के रूप में बीसपंथी मंदिर प्रवेश कराया। वहां उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने मस्तक पर कलश रख उनकी वंदना की।भगवान का पंचामृत अभिषेक, शांति धारा के बाद मुनियों की दिव्या देशना संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र पाटनी ने किया। आभार अजयपाल टोंग्या ने माना। भोला टोंग्या ने मुनिसंघ के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रिंसपाल टोंग्या, राजेंद्र सोनी, पवन बेन, शैलेश काला, सुनील गोधा, प्रतिपाल टोंग्या, टीके वेद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।