मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश : समाज जन ने की भक्तिपूर्वक अगवानी, लगाए जयकारे

ट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज और संघस्थ क्षुल्लक जी महाराज का सोमवार को धार जिले के गणपुर से बड़वानी में मंगल प्रवेश हुआ। समाजजनों ने महाराज श्री ससंघ की मंगल अगवानी बड़ी धूमधाम और भक्तिपूर्वक की। धामनोद से पढ़िए, यह खबर...
धामनोद। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज और संघस्थ क्षुल्लक जी महाराज का सोमवार को धार जिले के गणपुर से बड़वानी में मंगल प्रवेश हुआ। समाजजनों ने महाराज श्री ससंघ की मंगल अगवानी बड़ी धूमधाम और भक्तिपूर्वक की। समाज के श्रावकों द्वारा मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर श्रीफल चढ़ाकर आरती उतारी गई और बड़वानी नगर में बैंडबाजों के साथ जैन धर्म के और मुनि संघ के जयकारो के साथ कसरावद रोड़, नवलपुरा, आनंद कारज भवन, कोर्ट चौराहा, कचहरी रोड, रणजीत चौक होते हुए जैन मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर में विराजित सभी वेदियों के भगवान के दर्शन कर सभी श्रावकों को आशीर्वाद प्रदान किया। यहां ये उल्लेखनीय है कि मुनि श्री का चातुर्मास उज्जैन में हुआ था। जहां से पद विहार करते हुए बड़नगर, धार, कागदीपुरा, नालछा, मांडव, धरमपुरी, बाकानेर, मानवर, सिंघाना, लोहारी, गणपुर होते हुए सोमवार को बड़वानी में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री के सान्निध्य में सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में पुराने वर्ष की विदाई भजन संध्या के साथ और नए वर्ष का आगमन 84 फीट उत्तुंग भगवान आदिनाथ जी के चरणाभिषेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगा।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बालाघाट, डोंगरगढ़ व रामटेक में तीर्थदर्शन, कलशाभिषेक एवं शांतिधारा : कुचामन सिटी के श्रावक-श्राविकाओं ने छह दिवसीय धार्मिक यात्रा में लिया संतों का आशीर्वाद
कुचामन सिटी के सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं का दल छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन कर रहा है। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना की। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:51:28 pm
मौन, मधुर वाणी और गुरु भक्ति से ही जीवन बनता है श्रेष्ठ : मुनि श्री विकौशल सागर महाराज : अनावश्यक बोलने से बेहतर मौन, मधुर वाणी से बनते हैं मधुर संबंध
महरौनी में मुनि श्री विकौशल सागर महाराज ने मौन, मधुर वाणी, सदाचार और गुरु भक्ति को श्रेष्ठ जीवन का आधार बताया। उन्होंने अनावश्यक बोलने से बचने, सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करने तथा देव, शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धा रखते हुए धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
महरौनी • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:43:50 pm


