आर्यिका विहारश्री माताजी का डोला यात्रा निकाली: शकुंतला बकलीवाल ने सोमवार को जैनैश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर उत्तम समाधि मरण प्राप्त किया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•24/2/2026, 12:46:09 am

आर्यिका विदक्षाश्री माताजी के पावन हस्तकमलों से शकुंतला बकलीवाल ने सोमवार को जैनैश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर नव मंगल नाम आर्यिका विहार श्री माताजी प्राप्त किया और उत्तम समाधि मरण को अंगीकार किया। इंदौरसे पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। आज का यह अविस्मरणीय दिवस जैन समाज तथा समस्त जैन संघ के लिए परम मंगलमय बन गया है। गणाचार्य श्री विरागसागरजी महाराज की शिष्या एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका विदक्षाश्री माताजी के पावन हस्तकमलों से शकुंतला बकलीवाल ने सोमवार को जैनैश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर नव मंगल नाम आर्यिका विहार श्री माताजी प्राप्त किया और उत्तम समाधि मरण को अंगीकार किया। यह मंगल दीक्षा आर्यिका विदक्षाश्री माताजी के पावन सान्निध्य तथा पट्टाधीश आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सम्बुद्धसागरजी महाराज एवं मुनि श्री सुविशुद्ध सागरजी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में भव्यता से हुई। यह क्षण केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि आत्म जागरण, वैराग्य और मोक्षमार्ग की ओर दिव्य प्रस्थान है। तप, त्याग और संयम से आलोकित यह पवित्र जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा और पथ प्रदर्शन का स्रोत बने। यही हृदय से मंगलकामना। आर्यिका विहारश्री माताजी का डोला सोमवार को अपरान्ह 3 बजे श्री पंचबाल्यती जिनालय अंजनी नगर से मलयगिरी ले जाया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:15:02 pm
विद्या समय पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापित: आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ के जयकारों से गूंज उठा शिर गुप्पी का पांडाल
आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ का विद्या समय पावन वर्षायोग 2026 का भव्य मंगल कलश स्थापना शिरगुप्पी (कर्नाटक) में श्रद्धा, भक्ति एवं जयघोषों के बीच हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताजी के भक्त और श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं। शिरगुप्पी से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 4:03:54 pm


