पीएनसी परिवार में आठवें इंजीनियर आर्किटेक्ट बने : अर्णव जैन ने अमेरिकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की

जैन समाज के होनहार युवा अर्णव जैन ने अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। जैन समाज के भाभाशाह और भारत के सुप्रसिद्ध उद्यमी, पीएनसी परिवार के प्रदीप जैन, राज्यसभा सांसद नवीन जैन के छोटे भाई योगेश जैन के सुपुत्र, चिरंजीव अर्णव जैन ने अमेरिका की बर्कले यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट..
मुरैना/आगरा। जैन समाज के होनहार युवा अर्णव जैन ने अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। जैन समाज के भाभाशाह और भारत के सुप्रसिद्ध उद्यमी, पीएनसी परिवार के प्रदीप जैन, राज्यसभा सांसद नवीन जैन के छोटे भाई योगेश जैन के सुपुत्र, चिरंजीव अर्णव जैन ने अमेरिका की बर्कले यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पीएनसी परिवार में अमेरिका से डिग्री प्राप्त करने वाले अर्णव जैन आठवें सदस्य हैं। इस अवसर पर अर्णव जैन को उनके परिवार के सभी सदस्य द्वारा हौसला अफजाई की गई। मास्टर अर्णव जैन की इस उपलब्धि से पूरे पीएनसी परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि से अर्णव ने ना केवल अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि संपूर्ण जैन समाज और अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है। इस सफलता पर न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन (गुड़गांव), कोषाध्यक्ष सीए अजय जैन (कोटा), सन्मति फाउंडेशन के महेंद्र जैन (मधुवन), सजल जैन (महक ग्रुप), जिनेश जैन (अम्बाह), जगदीश प्रसाद जैन (संपादक, आगरा), एपीपीएस के अजय जैन (शिवपुरी), रवींद्र जैन (जमूसर, भोपाल), रूपेश जैन (दिल्ली), अनिल जैन (मकराना), राजेंद्र भंडारी (मुरैना), पवन जैन (मुरैना), महेशचंद जैन (बंगाली मुरैना), एडवोकेट धर्मेंद्र जैन (मुरैना), मनोज नायक (मुरैना), इंजीनियर भूपेंद्र जैन (ग्रीनपार्क), रूपेश जैन (धौलपुर), सुमन जैन (मनियां) सहित सभी इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने पीएनसी परिवार के प्रदीप जैन, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश जैन और युवा इंजीनियर अर्णव जैन को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



