चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश सिंघई एवं मंत्री राजेश जैन सौंरया ने बताया कि नगर में 25 सितंबर से 05 अक्टूबर तक आयोजित हुए अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ आज समापन होगा। समापन अवसर पर नगर में भव्य धर्म प्रभावना यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें आयोजन के मुख्य पात्र हाथी, घोडा बग्घी में बैठकर जुलूस की शोभा बढायेंगे। दिव्य घोष व संगीतमयी स्वर लहरियों पर इंद्र -इंद्राणी भक्ति नृत्य करते हुए जुलूस में चलेंगे। अपार जनसमूह इस धर्म प्रभावना यात्रा का साक्षी बनेगा। जुलूस व्यवस्था में नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
आचार्य विद्यासागर संत निलय का शिलान्यास आजआचार्य विद्यासागर संत निलय का शिलान्यास सिंघई प्रकाशचंद्र, शांति कुमार, राजेश सेठी, दीपक सेठी, अन्नू सेठी, राहुल सेठी परिवार के द्वारा होगा। इस शिलान्यास समारोह में पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य चंद्र कुमार जैन, डॉ. बिरधीचंद्र जैन, हंसराज जैन सौंरया परिवार, स्व. निर्मल जैन, स्व. फूलाबाई जैन, स्व. संतोष सौंरया की स्मृति में प्रसन्न कुमार, धन्य कुमार, अरूण कुमार, सुनील कुमार, विवेक कुमार सौंरया परिवार, स्व. कोमलचंद्र, अशोक कुमार, प्रसन्न कुमार, लोकमान संगोरिया परिवार को प्राप्त हुआ। अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान में अहम भूमिका निभाने वाले पात्र चक्रवर्ती परिवार नीलेश कुमार मयूराज जैन दुकान वाला परिवार ने चक्रवर्ती शोभायात्रा के दौरान मिष्ठान एवं भेंट प्रदान करते हुए इंद्र परिवार एवं बाहर से पधारे हुए अतिथियों को भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।




