इंदौर। सर सेठ हुकुमचंद जैन की धर्म नगरी जैन समाज के आवाज के धुरंधर जादूगर के लिए गर्व का क्षण है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर ऋषि अनुराग जैन की विशिष्ट पहचान स्थापित हुई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जिनवाणी चैनल एवं जैन फोकस द्वारा स्वर ऋषि अनुराग जैन पर विशेष न्यूज़ रील बनाकर उन्हें जो सम्मान प्रदान किया गया है। वह उनकी कला, साधना और वर्षों की समर्पित मंचीय यात्रा का गौरवपूर्ण अभिनंदन है। अनुराग समाज के कोहिनूर एवं आवाज के धुरंधर जादूगर हैं।
हर क्षेत्र में अपनी छोड़ी छाप
जिनकी ओजस्वी वाणी, प्रभावशाली संचालन और गरिमामय व्यक्तित्व ने जैन जगत में जिनशासन की प्रभावना से लेकर राष्ट्रीय मंचों, राजनीतिक एवं सामाजिक आयोजनों, बॉलीवुड, सिनेमा, संगीत समारोहों और प्रतिष्ठित कॉर्पाेरेट इवेंट्स तक अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जब भी किसी भव्य आयोजन के लिए एक सशक्त आवाज़, प्रभावशाली व्यक्तित्व और मंच संचालन की आवश्यकता होती है, तब अनुराग जैन एक प्रतिष्ठित नाम के रूप में सामने आते हैं। उनकी वाणी में भक्ति की मिठास, मंच पर आत्मविश्वास की आभा और शब्दों में जादू की ऐसी शक्ति है जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती है।
इन समाजजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी
इस विशेष सम्मान एवं उपलब्धि पर सकल जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, टीके वेद हंसमुख गांधी मयंक जैन, डीके जैन डीएसपी एवं फेडरेशन की शिरोमणी संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष मुक्ता जैन, मंजु अजमेरा, रेखा जैन श्रीफल की ओर से स्वर ऋषि अनुराग जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रभु से कामना है कि आपकी वाणी ऐसे ही जिनशासन की प्रभावना करती रहे और आप राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जैन समाज का नाम रोशन करते रहें।





