जीआईएस (गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल इंदौर) में अवार्ड कार्यक्रम रखा गया था। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया। इंदौर से पढ़िए, हरिहर सिंह चौहान की यह खबर...
इंदौर। जीआईएस (गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल इंदौर) में अवार्ड कार्यक्रम रखा गया था। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया। इसमें मुख्य अतिथि कर्नल जितेंद्र बहादुरसिंह (कमाडिंग ऑफिसर, इन्फेटरी स्कूल महू ) की उपस्थिति गरिमा पूर्ण रही।

साथ ही इंदौर के युवा गायक अंश जैन ने कुछ समय पूर्व स्कूल में आयोजित बच्चों के संगीत स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका निभाई थी। जिसके अंतर्गत स्कूल के डायरेक्टर गोपाल अग्रवाल एवं प्रिंसिपल टीआर ब्राउन और उनके स्कूल स्टॉफ द्वारा उनका सम्मान किया गया। उन्हें सम्मानित करते हुए युवा गायक अंश जैन को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसमें प्रभावी भूमिका अनुराग जैन और प्रिंस जैन की रही।