महावीर इंटरनेशनल की ओर से संस्था स्थापना गोल्डन जुबली वर्ष सेवा सप्ताह के अवसर पर प्रथम दिवस रविवार को सुबह संस्था सदस्यों ने शाकम्भरी माताजी गेट से मंदिर तक 5 नए पौधे लगाए। कुचामनसिटी से पढ़िए, अजीत जैन की यह खबर...
 कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल की ओर से संस्था स्थापना गोल्डन जुबली वर्ष सेवा सप्ताह के अवसर पर प्रथम दिवस रविवार को सुबह संस्था सदस्यों ने शाकम्भरी माताजी गेट से मंदिर तक 5 नए पौधे लगाए। पूर्व में लगाए गए 51 पेड़ोें पर पहले तीन बिलियां थे। इनके बडे होने से सभी पर पशुओ से रक्षा के लिए पांच-पांच बिलियां लगाकर देखभाल कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। पशुओं और पक्षियों के पानी पीने के लिए 35 बिलियां और 41 परिंडे भरकर जीवदया का कर्तव्य निभाया। पर्यावरण सेवा की।

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन,संयोजक वीर रतनलाल मेधवाल,वीर अशोक अजमेरा, महेश लढा, राजकुमार अग्रवाल, पप्पूराम, प्रभुराम कुमावत ने इसमें सहयोग किया। वीर सुभाष पहाडिया ने बताया कि 5 और 6 जुलाई को जयपुर बिडला ओडोटेरियम में गोल्डन जुबली सेल्यूट कार्यक्रम में कुचामन से 30 वीर-वीरा सदस्य भाग लेने जाएंगे। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।