जयपुर। द्वादशवर्षीय श्रमण संस्कृति स्वाध्याय पाठ्यक्रम सांगानेर की ओर से आयोजित पाठ्यक्रम में 3 वर्ष तक अध्ययन करने पर गायत्री नगर, महारानी फार्म निवासी अनिलकुमार जैन बयान वालों को सिद्धांत प्रभाकर की उपाधि से विभूषित किया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि संस्थान के अधिष्ठाता जयकुमार जैन, निदेशक डॉ. शीतलचंद जैन, समन्वयक ऋषभ जैन, रजिस्ट्रार प्रो. अरुणकुमार जैन ने संयुक्त रूप से जारी प्रमाण पत्र में इस उपाधि की घोषणा कर उनके उज्जवल भविष्य तथा दीर्घायु होने की कामना की।

समाजजनों ने अनुमोदना कर दीं बधाइयां

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा एवं उपस्थित पदाधिकारियों और गणमान्य महानुभावों ने अनिल जैन को मंदिर प्रबंध समिति तथा दिगंबर जैन समाज महारानी फार्म की ओर से तिलक कर माला, साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सभी उपस्थित महिला और पुरुषों ने यह उपाधि प्राप्त होने पर करतल ध्वनि से इसकी खूब-खूब अनुमोदना की और बधाइयां दीं।

प्रतिदिन सायंकाल स्वाध्याय सभा का आयोजन

इस अवसर पर सभा का संचालन करते हुए विधानाचार्य पं अजित शास्त्री ने कहा कि यह स्वाध्याय का सम्मान है। स्वाध्याय परम तप है। उसका महत्व बताते हुए सभी को दिन में एक बार स्वाध्याय करने का आह्वान किया। महारानी फार्म स्थित गायत्री नगर मंदिर जी में प्रतिदिन सायंकाल स्वाध्याय सभा का आयोजन किया जाता है।