अहिंसानगर-सागवाड़ा । पुनर्वास कॉलोनी के बी ब्लाक में अहिंसा नगर दिगम्बर जैन समाज द्वारा नवनिर्मित भगवान पारसनाथ जिन चैत्यालय का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार मुकुट सप्तमी को संहितासूरी प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन धरियावद तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के सानिध्य में संपन्न हुआ। अहिंसा नगर जैन समाज अध्यक्ष मनोज गोदावत ने बताया कि इस अवसर पर बुधवार को प्रातः विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रतिष्ठित पांचों प्रतिमाओं को इंद्र समूह द्वारा शिरोधार्य कर बैंड बाजांे के साथ शोमा यात्रा के साथ नवनिर्मित पारसनाथ चौत्यालय लाया गया। जहां सीमा-अशोक दोसी परिवार द्वारा मुख्य द्वार का पट्ट उद्घाटन किया गया। साथ ही आदिश दिनेश खोडनिया परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद तोषी सुदीप गोवाडिया द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ चौत्यालय में सफेद पाषाण से निर्मित वेदीका की 81 जलपूरित कलशों से शुद्धिकरण क्रिया की गई। इसके बाद मूलनायक पारसनाथ भगवान , आदिनाथ भगवान श् शांतिनाथ भगवान महावीर भगवान तथा सिद्ध भगवान की प्रतिमा का महाभिषेक व विश्व शान्ति कामनार्थ शांतिधारा की गयी। इस अवसर पर आयोजित याग मण्डल विधान मण्डप तथा वास्तु वलय विधान मण्डल पर इन्द्र इन्द्राणियों द्वारा अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य चढ़ाए गए। इसके बाद नवनिर्मित चैत्यालय की मूल वेदी पर जिन बिम्ब विराजित किये गये।

इन्होंने लिया प्रतिमा स्थापना का पुण्य लाभ

मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान सीमा अशोककुमार , अनीषा-पूर्वक दोसी परिवार , शान्तिनाथ भगवान, शाह दर्पण देवेंद्र कुमार, आदिनाथ भगवान गोदावत दिलीप रमन लालजी, महावीर भगवान, शांता बेन प्रमोद योगेश संघवी, सिद्ध भगवान, कमल कुमार गोदावत, क्षेत्रपाल प्रतिमा सुभाष शाह,पद्मावती माता प्रतिमा व वेदी शिखर पर कलश स्थापना सुमति लाल सरिया परिवार ने की।