जयपुर। अखिल भारतवर्षीय जैन बैंकर्स फोरम जयपुर यूनिट की आवश्यक सभा भट्टारक जी की नसिया स्थित सभा कक्ष में हुई। सभा की अध्यक्षता फोरम के कार्याध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने की। इस अवसर पर संरक्षक ज्ञानेंद्र जैन की भी उपस्थिति रही। सभा का शुभारंभ नमोकार मंत्र के पाठ से हुआ। इसके बाद संरक्षक ज्ञानेंद्र जैन ने फोरम की वर्तमान स्थिति एवं केंद्रीय कमेटी के विचारों से सदस्यों को अवगत कराया। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष सुनील काला, कार्याध्यक्ष पदम जैन बिलाला, सचिव धनु कुमार जैन तथा कोषाध्यक्ष कमल कुमार जैन (सेवा वाले) चुने गए।

इन सदस्यों ने सुझाव प्रस्तुत किए

सभा में उपस्थित सदस्यों निहाल चंद जैन, अक्षय जैन, पदम जैन, तेज कुमार जैन, सुकेश काला, लवनेश बगड़ा , राजेंद्र पापड़ीवाल आदि ने अपने विचार रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने फोरम के सभी सदस्यों के साथ सामूहिक सहअस्तित्व, आपसी सहयोग एवं समन्वय की भावना से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नव पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा फोरम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभा में फोरम की भावी गतिविधियों एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने के प्रति सदस्यों में उत्साह एवं एकजुटता का भाव दिखाई दिया।