सारांश

ललितपुर में श्री मज्ज्जिनेन्द्र त्रिकाल चौबीस सहस्त्र कूट नंदीश्वर दीप पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ और 11 गजरथ महोत्सव जैसे कार्यक्रम 28 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।


इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में ललितपुर में 28 से पंच कल्याणक महामहोत्सव आयोजित किया जायेगा। ललितपुर में होने वाले इस आयोजन में श्री मज्ज्जिनेन्द्र त्रिकाल चौबीस सहस्त्र कूट नंदीश्वर दीप पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ और 11 गजरथ महोत्सव जैसे कार्यक्रम होंगे, जो 28 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक चलेंगे। इस अवसर पर परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज, मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज, ऐलक श्री धैर्य सागरजी, क्षुल्लकश्री गंभीरसागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र. प्रदीप भैया सुयश होंगे।