- "पुण्य दमदार हो , इसके लिए पुण्य की क्रियाएं- पूजा, आहार, दान, स्वाध्याय आदि में तल्लीनता भी दमदार होना चाहिए ।" - "भावों को प्रशस्त बनाने के लिए बोली नहीं लगानी पड़ती, केवल इस मन को बाहर जाने से रोकना है । * पाषाण को परमात्मा बनाने के लिए बाहर से कुछ नहीं लगाते, सिर्फ पाषाण के अन्दर की मूरत को पहचान कर अतिरेक हटा देते हैं ।"
माताजी ने परमात्मा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वो तो आप में ही निहित है । इसीलिए - ध्यान- पूजा अहो भाव से करो ! ना कि अहम् (अहंकार) भाव से ! - कीजे शक्ति प्रमाण शक्ति शक्ति बिना सरदा धरैं - शक्ति के अनुसार तो करना, परंतु शक्ति को छुपाना भी नहीं ? - याद रखना पुरुषार्थ से नहीं भाग्य से पैसा मिलता है और भाग्य ( पुण्य ) बनाया जाता है भगवान के द्वार पर - भोजन में प्रिय वस्तु मिल जाने पर जैसी तल्लीनता से उसका आनंद लेते हैं, वैसे ही तल्लीनता से भगवान की पूजन का आनंद लो - ध्यान रखना हमारे भगवान कुछ करते नहीं , पर उनकी भक्ति बिना कुछ होता भी नहीं ! - कलीकाल में भक्ति ही मुक्ति मार्ग है - प्रतिदिन जहाँ समवशरण सी दिव्य देशना श्रवण करने मिले, क्यों न भक्त खींचे चले आवें। - इस देश में सन्तों की चरण रज से चमत्कार, स्वत घटित हो जाते हैं ।आर्यिका श्री सुभूषणमति माताजी का पवित्र उद्बोधन: अहमदाबाद के शाहपुर में अजीतनाथ मंदिर में आयोजन

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मधु नगर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ कलशाभिषेक : क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मांगी परस्पर क्षमा
आगरा के मधु नगर-अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान पारसनाथ का अभिषेक-शांतिधारा हुआ तथा समाजजनों ने परस्पर क्षमायाचना कर वात्सल्य भोज में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:33 pm
मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस 6 अक्टूबर को : मोदी जी की नसिया में होंगे पूजन एवं विधान
इंदौर में मुनि श्री 108 साध्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 6 अक्टूबर को मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति में आयोजित होगा। आचार्य श्री 108 विप्रणतसागर जी महाराज के सान्निध्य में पूजन, विधान एवं मांगलिक धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 05-10-2026, 08:32 pm



