आगरा। सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना श्रद्धापूर्वक की गई। सर्वप्रथम मूलनायक भगवान श्री शांतिनाथ का स्वर्ण कलश से अभिषेक हुआ। इसके बाद आरती एवं संगीतमय पूजन संपन्न हुआ।
मथुरा चौरासी से पधारे सिद्धांत जैन शास्त्री ने अभिषेक, आरती एवं पूजन की सभी क्रियाएं संपन्न कराईं। मंच संचालन अनिल आदर्श जैन के निर्देशन में हुआ।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसमें सिद्धांत जैन शास्त्री, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष मगनचंद जैन एवं राजेश बैनाड़ा शामिल रहे।
बच्चों ने समझाया नंदीश्वर द्वीप का स्वरूप
सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री शांतिनाथ पाठशाला के बच्चों ने अष्टाह्निका पर्व पर आधारित प्रभावी प्रस्तुति दी। बच्चों ने बताया कि नंदीश्वर द्वीप मानुषोत्तर पर्वत के बाहर स्थित है, इसलिए वहां साधारण मनुष्य नहीं जा सकते। अष्टाह्निका पर्व पर चारों निकाय के देवगण वहां अकृत्रिम चैत्यालयों की पूजा करने जाते हैं।
प्रस्तुति में बताया गया कि नंदीश्वर द्वीप में कुल 52 अकृत्रिम जिनालय हैं। चारों दिशाओं में कुल चार अंजनगिरि, 16 दधिमुख पर्वत एवं 32 रतिकर पर्वत हैं। राजा विद्यापति और रानी सोमा के माध्यम से बच्चों ने नंदीश्वर द्वीप का स्वरूप और महिमा सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। नंदीश्वर द्वीप की अद्भुत रचना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
भजनों पर नृत्य से दिया धर्म का संदेश
छोटे-छोटे बच्चों ने धार्मिक भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां देकर अहिंसा और धर्म का संदेश दिया। प्रस्तुतियों में बच्चों की मेहनत, लगन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।
पाठशाला की संचालिका एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज जैन तथा कौमी जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभावी और ज्ञानवर्धक बना। बच्चों में धर्म एवं संस्कारों का जो बीजारोपण किया जा रहा है, वह उन्हें धर्ममार्ग पर आगे बढ़ने और आने वाली पीढ़ियों तक संस्कार पहुंचाने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन, मगन कुमार जैन, प्रवीण जैन, महेशचंद्र जैन, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, हेमा जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, मनोज जैन, जितेश जैन, विपुल जैन, मोहित जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रशांत जैन, वैभव जैन, दीपेश जैन, चंदन जैन, शुभम जैन, अनंत जैन, विपिन जैन, अभिषेक जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज उपस्थित रहा।
आज होंगे संयम धर्म के आयोजन
मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 7:30 बजे से उत्तम संयम धर्म की पूजा होगी। इस अवसर पर रंगोली एवं शास्त्र प्रतियोगिता के साथ आचार्य मांगीतुंगी की झांकी भी सजाई जाएगी।
श्रीफल साथी : राहुल जैन, आगरा




