आगरा। सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धा और आत्मीयता के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया।

बैंडबाजों के साथ निकली जलयात्रा

श्रद्धालुओं ने जैन मंदिर से बैंडबाजों के साथ जलयात्रा निकाली। जलयात्रा शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल मार्ग से होकर पुनः जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से सहभागी बने।

मन की कटुता दूर करना ही क्षमावाणी का सार

सिद्धांत शास्त्री ने कहा कि जब तक मन की कटुता दूर नहीं होती, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का वास्तविक अर्थ पूरा नहीं होता। जैन धर्म क्षमा भाव की शिक्षा देता है। हमें दैनिक जीवन की कटुता और कलुषता को भूलकर एक-दूसरे से क्षमा मांगनी तथा दूसरों को क्षमा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हृदय से मांगी गई क्षमा व्यक्ति को सज्जनता और सौम्यता के मार्ग पर ले जाती है। मन में क्षमाभाव का दीपक जलाकर उसे जीवनभर प्रज्वलित रखना ही धर्म मार्ग पर चलने का आधार है।

सांस्कृतिक संस्थाओं और प्रतिभागियों का सम्मान

दशलक्षण पर्व में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली संस्थाओं, त्यागी-व्रतीजनों तथा सम्यग्दर्शन महिला मंडल, शांतिनाथ पाठशाला, जैसवाल उपरोचिया, श्री शांतिनाथ वधुलिका मंडल, जैन समाज, जैन मिलन सिद्धार्थ, शांतिनाथ महिला मंडल, शांतिनाथ युवा मंच, जैन मिलन अहिंसा और सखी महिला मंडल का सम्मान किया गया।

रंगोली एवं थाल सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष राजकुमार जैन, पार्षद सुषमा जैन, गौरव शर्मा, निरंजन सिंह, नवीन गौतम तथा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष राहुल जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहभागिता

श्री शांतिनाथ प्रबंध समिति के नवीन जैन, सुरेशचंद जैन तार वाले, अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन टीचर, कोषाध्यक्ष मगन जैन, महेशचंद जैन, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, सुशील जैन, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, संजीव जैन, जितेश जैन, संजय जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, आलोक जैन, सिद्धांत जैन, मोहित जैन, विपुल जैन, वैभव जैन, प्रशांत जैन, आशीष जैन, दीपक जैन, अनंत जैन, दीपेश जैन, विकास जैन, आदिश जैन, विपिन जैन, घनश्याम जैन, सिद्धार्थ जैन, दीपांशु जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन, प्रतीक जैन, सौरभ जैन तथा मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सकल जैन समाज उपस्थित रहा।

श्रीफल साथी : राहुल जैन, आगरा