आगरा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी, मोतीलाल नेहरू रोड पर नवीन संत भवन शिलान्यास समारोह, वार्षिक कलशाभिषेक, त्यागवृत्ति सम्मान समारोह एवं क्षमावाणी महोत्सव आयोजित हुआ।

पूज्य आचार्य श्री 108 सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में संपन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हुआ। हीरालाल जी बीना बैनाड़ा तथा श्रीमती उषा जैन मारसस ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भगवान के जयकारों और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

संत भवन शिलान्यास में परिवारों की सहभागिता

नवीन संत भवन का शिलान्यास विधि-विधान से संपन्न हुआ। डॉ. नितिन जैन, सुनील जैन एवं मधु जैन, शिखरचंद गोधा, राजेंद्र जैन एवं नीलम जैन लाहुडिया, सुशील जैन नसिया जी, जिनेंद्र-अनीता जैन, भोलानाथ-विमल कुमार-सुनील जैन सिंघई, महेंद्र कुमार-अमित जैन सेठी, रमेशचंद जैन राशन वाले तथा राजेश कुमार-विशाल जैन परिवार ने शिलान्यास की मांगलिक क्रियाओं में सहभागिता की।

धार्मिक क्रियाओं का निर्देशन सनत कुमार विनोद जैन रजवास ने किया। समाजजनों ने संत भवन निर्माण को संतों के प्रवास, साधना और धार्मिक गतिविधियों की बेहतर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

पांडुक शिला पर हुआ वार्षिक कलशाभिषेक

शिलान्यास के पश्चात श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर इंद्रों द्वारा विधि-विधान के साथ कलशाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर सुख-समृद्धि, समाज कल्याण और मंगल की कामना की।

त्यागवृत्ति सम्मान एवं क्षमावाणी संदेश

आयोजन में त्याग, तपस्या, संयम एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति समर्पित भाव रखने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। दशलक्षण पर्व के दौरान धार्मिक व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले भक्तों को दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

क्षमावाणी महोत्सव में सभी के प्रति क्षमाभाव, आपसी प्रेम, मैत्री और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। समाजजनों ने मतभेदों को भुलाकर परस्पर सद्भाव बढ़ाने का संकल्प लिया।

समाजजनों की रही सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार ने किया। इस अवसर पर राकेश जैन पर्देवाले, राजेंद्र जैन एडवोकेट, डॉ. जितेंद्र जैन, विमल जैन, अनंत जैन, रमेश जैन, पवन जैन चांदी, सचिन जैन, सुनील जैन काका, सुबोध जैन, पंकज जैन, मनीष जैन लवली, अजय जैन, प्रांजल जैन, मोनू जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन सहित परिषद के पदाधिकारी एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रीफल साथी : शुभम जैन, आगरा