आगरा। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
बैंड-बाजों के साथ निकली जलयात्रा
महोत्सव के प्रारंभ में मंदिर परिसर से इंद्रों द्वारा बैंड-बाजों के साथ भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंत्रोच्चार के साथ कलशाभिषेक
जलयात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का कलशाभिषेक संपन्न हुआ। इंद्रों ने भगवान का अभिषेक एवं पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार के मंगल की कामना की।
अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के रिखबचंद जैन, अतुल जैन, अमित जैन, अजय जैन, सचिन जैन, अशोक जैन, राजकुमार जैन, अनिल जैन, अजीत जैन, सनी जैन, चंद्रदीप जैन, पंकज जैन, हेमंत जैन, दीपक जैन, कपिल जैन, आशीष जैन, विनीत जैन, नितिन जैन एवं शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रीफल साथी : आगरा




