आगरा। मधु नगर, अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पारसनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमायाचना की और क्षमावाणी पर्व का संदेश आत्मसात किया।
पदाधिकारियों और समाजजनों की रही सहभागिता
आयोजन में मंदिर के ट्रस्टी मुन्नालाल जैन, संरक्षक ओमप्रकाश जैन, वरैया समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री राहुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र जैन, प्रचार मंत्री राहुल जैन ‘साड़ी’, संजय जैन, बॉबी जैन, राकेश जैन, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में महिला वर्ग एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। आयोजन ने प्रेम, सौहार्द और क्षमा का संदेश दिया।




