आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तपस्वी सम्राट चातुर्मास 2026 के अंतर्गत श्री शांतिनाथ महिला मंडल की ओर से डांडिया उत्सव एवं विशेष भजन-भक्ति संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं संघस्थ क्षुल्लिका माताजी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
भजन-भक्ति की धुनों पर डांडिया
धार्मिक भजनों एवं भक्ति गीतों के बीच महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा और लयबद्ध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।
डांडिया की खनक तथा भजनों की मधुर धुनों से मंदिर परिसर देर तक भक्ति, उल्लास और उमंग से सराबोर रहा। महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
सहयोगियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन, दीपक जैन, सुबोध पाटनी एवं विनोद रांवका का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर रुचि जैन, राखी रांवका, अनु जैन, सीमा जैन, मंजू जैन, शालू जैन, महक जैन, नीतू जैन, वंदना जैन, नेहा जैन, करुणा जैन, रूबी जैन, योगिता जैन, शिखा जैन, कृतिका जैन एवं कल्पना जैन सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
श्रीफल साथी : आगरा




