तालों की नगरी में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शुक्रवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। मंगल अगवानी प्रातः 7 बजे से वीआईपी गेस्ट हाउस लालघाटी से चौक मंदिर भोपाल के लिए होगी। समाजजनों से आग्रह किया गया है कि वे उपस्थित होकर इस पल के साक्षी बन पुण्यार्जन करें। भोपाल से पढ़िए, यह खबर...
भोपाल। तालों की नगरी में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शुक्रवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि ‘झीलों की नगरी बनेगी अध्यात्म का सदन’,‘जब होगा महागुरु का महामंगल आगमन’। पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी ससंघ भोपाल पधार रहे हैं। पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी ससंघ की भव्य मंगल अगवानी शुक्रवार प्रातः 7 बजे से वीआईपी गेस्ट हाउस लालघाटी से चौक मंदिर भोपाल के लिए होगी। इस भव्य अगवानी के आकर्षण कावड़ी ध्रुवन कलश कर्नाटक के शिवपताका समूह एवं शिवारंभ ढोल ताशा पथक नागपुर की विशेष प्रस्तुति रहेगी। आयोजक श्री दिगंबर पंचायत ट्रस्ट भोपाल की ओर से नगर के सकल समाजजन, समस्त सोशल ग्रुप, महिला मंडल, युवा मंडल, भक्तामर मंडल, बालिका मंडल एवं सभी मंदिरों के महिला एवं पुरुषों से आग्रह किया गया है कि सभी अपने मंडल की वेशभूषा में उपस्थित होकर धर्म प्रभावना के साक्षी बनें।