मुरैना। नगर गौरव समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का छठवां समाधि दिवस उनकी साधना स्थली श्री दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र, एबी रोड मुरैना में श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य ज्ञानसागर गुरु भक्त परिवार के तत्वावधान में श्री जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, बृहद शांतिधारा, जिनपूजन तथा आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के चरणों का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात भक्तिभाव के साथ आरती कर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

यह समाजजन उपस्थित रहे

धर्मसभा एवं धार्मिक आयोजन में यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन के महामंत्री अनूप भंडारी, एडवोकेट दिनेश बरैया, सिद्धार्थ जैन पोरसा, अमित जैन बिचपुरी, बाबूलाल शुभम जैन नंदपुरा, आकाश जैन पोरसा, रामेश्वरदयाल अनिल जैन नायक, राजेंद्र जैन राजे, सुनील जैन नायक, प्रदीप बरैया, सुनील जैन पुच्ची, विश्वंभर दयाल जैन, सोनू जैन पलपुरा, वीरेंद्र जैन जतवार का पुरा एवं अनुपम भंडारी सहित स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

इन्होंने की शांतिधारा

इस पावन अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य विश्वंभर दयाल अनूप कुमार भंडारी परिवार तथा राकेश कुमार अमित कुमार बिचपुरी परिवार को प्राप्त हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा बताए गए धर्म, संयम, शाकाहार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त

किया।