ग्वालियर किले पर स्थित सिंधिया स्कूल के कैंपस में एक प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर है। उसमें आचार्य श्री विबुद्ध सागर महाराज को मंदिर में प्रवेश से  रोका गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...


 

ग्वालियर। ग्वालियर किले पर स्थित सिंधिया स्कूल के कैंपस में एक प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर है। उसमें आचार्य श्री विबुद्ध सागर महाराज को मंदिर में प्रवेश से  रोका गया। इस घटना से समग्र जैन समाज में रोष है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि सिंधिया जी आचार्य श्री एवं जैन समाज से शीघ्र माफी मांगें। आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज ग्वालियर में सिंधिया स्कूल प्रांगण मे समाज जन के साथ अनशन पर बैठ गए हैं।