दिल्ली। आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से गठित अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मोना ग्रैंड होटल, मधुबन, दिल्ली में मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न शाखाओं की करीब एक सैकड़ा महिलाओं ने सहभागिता की।
चार शाखाओं की महिलाओं ने लिया भाग
संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती रैना जैन एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती पदमा जैन ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शकरपुर, उत्तमनगर, नोएडा एवं लोधी रोड शाखाओं की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन से शुभारं
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज के चित्र का अनावरण कर किया गया। चित्रानावरण श्रीमती रैना जैन (ग्रीन पार्क) एवं श्रीमती पदमा जैन (मधुबन) ने किया।
दीप प्रज्ज्वलन श्रीमती नमिता जैन, श्रीमती नीना जैन (शकरपुर), श्रीमती शशि जैन एवं श्रीमती दीपा जैन (लोधी रोड), श्रीमती पूजा जैन एवं श्रीमती पिंकी जैन (उत्तमनगर) तथा श्रीमती बबिता जैन एवं श्रीमती रिंकी जैन (नोएडा) ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां
हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न शाखाओं की महिलाओं के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा विभिन्न शाखाओं की अध्यक्ष एवं मंत्रियों का सम्मान किया गया।
महिलाओं ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परिधानों में सहभागिता करते हुए जैन धर्म की विशेषताओं को भी प्रस्तुत किया।
पूजा जैन बनीं हरियाली तीज क्वीन
सांस्कृतिक परिधान एवं प्रस्तुति के आधार पर उत्तमनगर शाखा की श्रीमती पूजा जैन को हरियाली तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल, हाउजी एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनका महिलाओं ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए सम्मा
कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए अहिंसा प्रभावना के कार्यकारी संपादक श्री अंकित जैन को सम्मानित किया गया।
सामाजिक एकता का दिया संदेश
दिल्ली-एनसीआर की सभी शाखाओं की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। हरियाली तीज महोत्सव उत्साह, उमंग, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।



