श्रीमहावीरजी@राजेश पंचोलिया । राजस्थान के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में विराजित आचार्य शिरोमणी 108 श्री वर्धमानसागर जी महाराज के 73 वंें जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर श्री महावीरजी में रविवार से से दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के तहत आर्यिका 105 श्री सृष्टिभूषण माताजी की प्रेरणा से 111 मण्डलीय श्री चांदनपुर महावीर स्वामी विधान का आयोजन किया जाएगा। इसके विधानाचार्य धरियावद के पंडित हंसमुख जी जैन होंगे। इसके साथ ही आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज की दिव्य पूजन का आयोजन भी होगा। इसके साथ ही एक नृत्य नाटिका वात्सल्य वारिधि गौरव गाथा का मंचन भी किया जाएगा। इसी अवसर पर रविवार को ही निशक्तजन की सेवा के लिए कृत्रिम अंग वितरण का कार्यक्रम भी होगा। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत ही सोमवार 19 सितम्बर को प्रभावना जनकल्याण परिषद द्वारा विद्वत सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज के जन्म जयंती महोत्सव - रविवार को

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संत के दो जन्म होते हैं,पहला जन्म मां देती है तो दूसरा गुरु : मुनि साध्य सागर जी का नवां दीक्षा दिवस मनाया
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 09:10 pm
सम्यग्दर्शन से बड़ा कोई कल्याणकारी तत्व नहीं : मिथ्यादर्शन भव-भव के भ्रमण का कारण—आचार्य उदारसागर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 06:46 pm



