आचार्य श्री का वर्षा योग रहेगा स्मरणीय

औरंगाबाद. राजेश जैन दद्दू । राष्ट्रसन्त आचर्य श्री पुलकसागरजी गुरुदेव का मुम्बई के लिए शनिवार को प्रातः औरंगाबाद से विहार हो चुका है। इस अवसर पर सभी औरंगाबाद सकल समाज की ओर से आचार्य श्री ससंघ के श्री चरणों में वंदन किया गया। जैन समाज का कहना है कि इस सम्पूर्ण वर्षायोग काल में आचार्य संघ की जो कृपा और आशीर्वाद सम्पूर्ण शहर वासियों को प्राप्त हुई, यह कई वर्षों तक स्मरणीय रहेगा। उनकी यह संयमरूपी पद यात्रा सानंद सम्पन्न हो, किसी भी प्रकार की बाधा कठिनाई संघ को न आए, यही शुद्ध भावना प्रकट की गई।