सलेहा की धरा पर सजेगा दुर्लभ आध्यात्मिक संगम : शिष्य का संयुक्त मंगल प्रवेश होगा
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•23/2/2026, 1:43:25 am

नगर सोमवार को एक ऐसे दिव्य दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की आँखें वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थीं। प्रातः 8 बजे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरु–शिष्य का संयुक्त मंगल प्रवेश होगा। सलेहा से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर...
सलेहा। नगर कल एक ऐसे दिव्य दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की आँखें वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थीं। सोमवार को प्रातः 8 बजे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरु–शिष्य का संयुक्त मंगल प्रवेश होगा। साथ ही गुरु भाई और शिष्य का भावपूर्ण मंगल मिलन भी इसी शुभ घड़ी में होगा। नगर की गलियां धर्मध्वजा से सुसज्जित हैं। हर हृदय में उत्साह और श्रद्धा का सागर उमड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है, मानो स्वयं धर्म ने सलेहा की पावन भूमि पर अपने चरण रखने का संकल्प लिया हो। गुरु और शिष्य का यह मिलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि त्याग, तप, संयम और परंपरा की जीवंत झलक है। यह ऐतिहासिक क्षण सलेहा ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए गौरव का विषय बनेगा। सोमवार को यह प्रभात सलेहा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने जा रहा है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:29:15 pm
अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:20:20 pm





