मुनि श्री सुधासागर जी की को नई पिच्छिका की भेंट : पिच्छिका परिवर्तन समारोह में उमड़े गुरु भक्त

नगर में आयोजित जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह बड़े उत्साह भक्ति के साथ संपन्न हुआ। अशोक नगर से पढ़िए, यह खबर...
अशोक नगर। नगर में आयोजित जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह बड़े उत्साह भक्ति के साथ संपन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पिच्छिका देने-लेने वाले सौभाग्यशाली समाज बंधुओं ने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण किया। दद्दू ने कहा कि मुनिश्री की पुरानी पिच्छिका लेने का परम सौभाग्य अशोकनगर जैन समाज के भामाशाह, चक्रवर्ती कहे जाने वाले राकेश जैन एवं उनकी सहधर्मिणी व्रती श्राविका अनिता जैन को प्राप्त हुई। नाम की घोषणा होते ही उपस्थित जनसमूह में करतल ध्वनि गूंजने लगी। उपस्थित समाज ने राकेश अनिता जैन अमरोद परिवार के पुण्य की अनुमोदना की। राकेशजी गुरुदेव के मंगलमय चातुर्मास के प्रथम कलश स्थापक, चक्रवर्ती एवं माता-पिता बनने के सौभाग्यशाली हैं। राकेश अमरौद के ही द्वारा इस चातुर्मास का प्रथम कलश स्थापित किया गया था। इसके बाद अशोकनगर से दर्शनोदय तीर्थ दर्शन की 32 किमी की पदयात्रा के मुख्य चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य प्राप्त किया था। यही नहीं उन्होंने वर्तमान में चल रहे जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अर्जन किया। इसके अलावा अशोकनगर एवं थूबोनजी तीर्थ क्षेत्र में मंदिर निर्माण में बड़ी राशि दान देकर उत्कृष्ट भूमिका निभाई।राकेश जी अशोकनगर के जमीन से जुड़े, सहज, सरल सोम्य व्यक्तित्व धनी, उद्योगपति राकेश अमरौद परिवार के पुण्य की कोटिश अनुमोदना।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना से पार होता संसार सागर : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने कहा-सेवा-दान से मिटती है दरिद्रता
भक्तामर विधान के 44वें दिन 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य चढ़ाए। अब इसके चार दिन शेष हैं। आचार्यश्री शांति सागर जी महाराज की स्मृति में बच्चों ने जीवंत झांकी सजाई। वयोवृद्ध श्रावकों का सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया गया। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोककुमार जेतावत की यह रिपोर्ट...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 13-09-2026, 07:49 pm
कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय विधान में अर्पित किए अर्घ्य : संगीतमय भक्ति और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पूजन का लाभ
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज, मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्तोत्र मंदिर विधान का पंचम दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 13-09-2026, 07:48 pm



