डडूका बांसवाड़ा।डडूका बांसवाड़ा राजस्थान से प्रकाशित निःशुल्क मासिक पत्रिका मुनि दर्पण के हर मास एक उपवास विशेषांक की प्रति प्रधान संपादक अजीत कोठिया ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी के प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र जैन को भेंटकर पत्रिका के बारे में जानकारी दी।
कोठिया ने मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक के आगामी चातुर्मास विशेषांक के 27सितंबर को प्रकाशन की भी जानकारियां दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र जैन ने विगत 16, वर्षों से लगातार मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक प्रकाशन एवं संपादन के लिए अजीत कोठिया को शुभकामनाएं दी।



