आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में होगा पंचकल्याणक महोत्सव : शीतल धाम तीर्थ की प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में रविवार को होगी बैठक

इंदौर। परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री योगींद्र सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से रतलाम में निर्मित नूतन तीर्थ शीतल धाम का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक समारोह दिनांक 22 फरवरी से 28 फरवरी 24 तक रतलाम में परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। इंदौर में प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी के संबंध में रविवार 5 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे एमजी रोड स्थित प्रीतम लाल दुआ सभागृह में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। शीतल धाम तीर्थ की अधिष्ठात्री सविता दीदी, महामंत्री डॉ अनुपम जैन एवं कलश आवंटन समिति के अध्यक्ष हंसमुख गांधी इंदौर ने बताया कि बैठक में अतिथि के रूप में कमल ठोलिया चेन्नई, नरेंद्र रारा गुवाहाटी,अशोक गोधा, बड़नगर एवं अशोक सेठी बेंगलुरु उपस्थित रहेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
आचार्य विमलसागर जी की स्मृतियां सदियों तक रहेंगी प्रेरणास्रोत : 111वीं जन्म जयंती पर तिजारा में मनाया 11वां श्रुत-स्मृति महोत्सव
तिजारा के श्री चंद्र तीर्थ मंडपम में आचार्य श्री विमलसागर जी महामुनिराज की 111वीं जन्म जयंती पर 11वां श्रुत-स्मृति महोत्सव आयोजित हुआ। आचार्य विमर्शसागर जी एवं साधु-संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विनयांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
तिजारा • सोनल जैन • 02-10-2026, 02:50 pm
जनगणना 2027 में जैन समाज की सही पहचान हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने इंदौर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 में जैन समाज की वास्तविक जनसंख्या के सही व सटीक आंकड़े दर्ज कराने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के संवाहक मयंक जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर जिला प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 02-10-2026, 02:46 pm



